Sat, Mar 21, 2026
26 C
Gurgaon

सिरसा: अवैध नशामुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, 45 पीड़ितों का रेस्क्यू, दो आरोपी गिरफ्तार

सिरसा, 19 सितंबर (हि.स.)।
सिरसा जिले के डबवाली शहर में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हो रहे नशामुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 45 नशा पीड़ितों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ खुलासा?

शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डबवाली की कबीर बस्ती में स्थित एक किराए के मकान में एकनूर नशामुक्ति केंद्र के नाम से अवैध गतिविधियां चल रही हैं। मकान मालिक कमलकांत से हरदीप सिंह और इकबाल सिंह ने यह मकान किराए पर लेकर केंद्र खोला था।

कैसे होता था शोषण?

आरोपियों पर आरोप है कि वे हरियाणा और पंजाब से आए 40–45 नशा पीड़ित व्यक्तियों को गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखते थे। नशा छुड़ाने के नाम पर पीड़ितों और उनके परिजनों से मोटी रकम वसूली जाती थी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मौके पर छापा मारकर केंद्र से सभी पीड़ितों को मुक्त कराया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल, शहर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पहले भी हो चुकी कार्रवाई

गौरतलब है कि डबवाली क्षेत्र में इससे पहले भी अवैध नशामुक्ति केंद्रों का खुलासा हो चुका है। थाना प्रभारी ने कहा कि बिना अनुमति नशामुक्ति केंद्र चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories