Wed, Feb 11, 2026
24 C
Gurgaon

सिरसा की यशिका मेहता ने पाई लंदन की प्रतिष्ठित एफआरसीआर फैलोशिप, जिले का बढ़ाया मान

सिरसा की बेटी यशिका मेहता को लंदन से मिली एफआरसीआर फैलोशिप

सिरसा, 27 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के सिरसा जिले की बेटी डॉ. यशिका मेहता ने अपनी मेहनत और लगन से लंदन से फैलोशिप ऑफ द रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट्स (एफआरसीआर) की उपाधि प्राप्त की है। यह डिग्री ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट्स (यूके) द्वारा प्रदान की जाती है।

जिले में पहली बार मिली यह उपाधि

यशिका ने बताया कि यह डिग्री प्राप्त करने के लिए उन्हें दो वर्षों में तीन चरणों की ऑनलाइन परीक्षाएं देनी पड़ीं। उन्होंने कहा कि सिरसा जिले में पहली बार किसी को एफआरसीआर की यह प्रतिष्ठित डिग्री मिली है, जो उनके लिए गर्व की बात है।

“विदेश नहीं, अपने देश में रहकर करूंगी सेवा”

डॉ. यशिका मेहता ने कहा कि अब वे चाहें तो लंदन में प्रैक्टिस कर सकती हैं, लेकिन उनका सपना अपने देश में रहकर यहां के मरीजों की सेवा करना है। उन्होंने कहा, “भारत में भी प्रतिभा और अवसरों की कोई कमी नहीं है। मैं अपने देश की जनता के स्वास्थ्य सुधार में योगदान देना चाहती हूं।”

शिक्षा और परिवार

सिरसा निवासी हरीश मेहता की पुत्री यशिका ने एमबीबीएस अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से और एमडी केरला से की है। वर्तमान में वे दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उनके पिता हरीश मेहता एक प्रगतिशील किसान हैं।

सिरसा का गौरव बनी यशिका

यशिका की इस उपलब्धि से पूरे सिरसा में गर्व और खुशी का माहौल है। लोगों ने उनकी सफलता को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories