घर के बाहर बैठी युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांघ में लगी गोली, साजिश की आशंका

सीवान में युवती पर फायरिंग से सनसनी

बिहार के सीवान जिले में गुरुवार देर रात एक युवती पर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दरौली थाना क्षेत्र के दोन बुज़ुर्ग गांव में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठी युवती को निशाना बनाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घर के बाहर बैठी थी युवती

घायल युवती की पहचान 24 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी मां के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने एक व्यक्ति का पता पूछा। युवती द्वारा जानकारी न देने पर आरोपितों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

जांघ में लगी गोली

फायरिंग से बचने के लिए काजल अपनी मां के साथ घर के अंदर भागी। बाद में उसके पैर के पास से खून बहता दिखाई दिया। परिजन उसे तुरंत निजी क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांघ के पास गोली लगने की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस को मिला महत्वपूर्ण सुराग

घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

घायल युवती की बहन ने पड़ोस की एक युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनके भाई की सरकारी नौकरी लगने के बाद एक युवती शादी का दबाव बना रही थी। विरोध करने पर कथित तौर पर धमकियां दी जा रही थीं। परिवार का आरोप है कि उसी विवाद के कारण इस हमले की साजिश रची गई।

एसपी ने लिया घटनास्थल और अस्पताल का जायजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवती का बयान दर्ज किया। पुलिस मोबाइल सर्विलांस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

जल्द खुलासे का दावा

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल घायल युवती की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories