Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

अंबिकापुर : छह फीट आठ इंच का बकरा बना आकर्षण का केन्द्र, 70 से 80 हजार के बीच है कीमत

अंबिकापुर, 2 जून (हि.स.)। बकरीद पर्व की तैयारी में मुस्लिम समुदाय जुट गया है। कुर्बानी के लिए बकरे की खरीददारी भी शुरू हो गई है। विभिन्न नस्ल के बकरे लोगों को लुभा रहे हैं।वहीं शहर में शिरोही नस्ल का लगभग 105 किलो वजनी बकरा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। शहर के हबीबनगर अयान मार्ग निवासी इरफान खान के द्वारा इस उन्नत किस्म के बकरे का पालन किया गया है। उन्होंने आज सोमवार को बताया कि मध्यप्रदेश के मालबा से इसकी खरीददारी 45 हजार रुपये में की गई थी। मौजूदा समय में बकरे की मांग बढ़ने के साथ ही इसकी कीमत बढ़कर 70 से 80 हजार रुपये पहुंच चुकी है।

उन्होंने बताया कि वे इस बकरे को नहीं बेचेंगे। इरफान खान ने बताया कि उनकी ऊंचाई छह फीट तीन इंच की है। जबकी इस बकरे को जब खड़ा किया जाता है तो वह उनसे भी ऊंचा छह फीट आठ इंच तक पहुंच जाता है। इस भीमकाय बकरा को देखने लोग आते रहते हैं।

यह बकरा लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि बकरीद पर्व के समीप आने के साथ ही विभिन्न किस्म के बकरों की मांग बढ़ जाती है और उन्नत किस्म के बड़े बकरे की कीमत काफी अधिक होती है। शिरोही, गुजरी नस्ल के बकरों की मांग भी अधिक होती है। अक्सर दूसरे प्रांत के बकरी व्यवसायी उन्नत नस्ल के बकरे लेकर शहर में पहुंचते हैं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद पर्व पर बकरे की मांग बढ़ गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories