Sun, Mar 15, 2026
24 C
Gurgaon

एनएच 27 पर स्लीपर बस पलटी, यात्रियाें को आई हल्की चोटें

काेटा, 14 फ़रवरी (हि.स.)। सिमलिया थाना क्षेत्र में तड़के तेज रफ्तार निजी बस पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। यात्रियों को हल्की फुल्की चोट लगी है।

बताया जा रहा है कि स्लीपर बस गुजरात के अहमदाबाद से एमपी के भिंड मुरैना जा रही थी। सिमलिया थाने के एएसआई हरिराज सिंह ने बताया कि हादसा एनएच 27 पर पोलाईकला में गत्ता फैक्ट्री के पास हुआ। तड़के साढ़े पांच बजे अहमदाबाद से भिंड मुरैना जा रही स्लीपर बस डिवाइडर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। स्लीपर बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्रियों को चोट लगी। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद अधिकतर यात्रियों को डिस्चार्ज कर दिया गया। दो-तीन यात्री का इलाज जारी है। यात्रियों को दूसरी बस में बिठाकर रवाना किया गया है। हादसे में बस ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। सम्भवतया ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से बस अनियंत्रित हाेकर डिवाइडर के पास जाकर पलट गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories