Sat, Feb 7, 2026
22 C
Gurgaon

महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

पूर्वी सिंहभूम, 19 मई (हि.स.)। जिले में टेल्को, सिदगोड़ा के बाद साकची क्षेत्र में अपराधियों ने छिनताई की घटना को अंजाम दिया हैं। लगातार शहर में हो रहे छिनतई से शहर वासी सहमें हुए हैं। इस कड़ी में रविवार रात साकची थाना क्षेत्र में एसएसपी ऑफिस के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में नकदी, जेवर और मोबाइल फोन था।

घटना रविवार की रात की है। जब सोनारी बालीचेला स्कूल के पास रहने वाली राधिका देवी अपने पति मालदीप सिंह के साथ मायके से घर लौट रही थीं। दोनों जैसे ही जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस और रमेश कुल्फी के पास पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और अचानक राधिका देवी का पर्स झपट कर फरार हो गए।

पीड़ित महिला के पति मालदीप सिंह ने बताया कि पर्स में करीब 40 हजार रुपये नकद, सोने के तीन टॉप और एक मोबाइल फोन था। वारदात के तुरंत बाद दोनों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। आस-पास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की जानकारी साकची थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories