Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’

अभिनेता सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन पहले दिन से ही यह बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। निर्माताओं को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। महज 4 दिनों में इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। अब ‘क्रेजी’ के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज कर रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘क्रेजी’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को सिर्फ 75 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन इसने 1.35 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि तीसरे दिन इसका कलेक्शन 1.4 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, चौथे दिन की गिरावट ने इसकी बॉक्स ऑफिस पर स्थिति को और कमजोर कर दिया है।

‘क्रेजी’ में सोहम शाह एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। फिल्म में उनका किरदार अभिमन्यु सूद का है, जिसकी बेटी का अपहरण हो जाता है। उसे बचाने के लिए अभिमन्यु 5 करोड़ रुपये का इंतजाम करता है और इस दौरान उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म के प्रमोशन के तहत एक खास ऑफर भी दिया जा रहा है। दर्शकों को ‘क्रेजी’ की एक टिकट पर दूसरी मुफ्त मिल रही है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए टिकट बुकिंग के दौरान ‘CRAZXY’ कोड का इस्तेमाल करना होगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories