Fri, Feb 20, 2026
15 C
Gurgaon

सोनभद्र में हत्या के चार दोषियों को आजीवन कारावास

सोनभद्र, 30 मई (हि.स.)। पांच वर्ष पूर्व हुए विजय उर्फ गुड्डू हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक छोटेलाल पुत्र बंधुराम निवासी पड़री टोला कमरी डाँड़ , थाना म्योरपुर, जिला सोनभद्र ने 20 मार्च 2020 को म्योरपुर थानाध्यक्ष को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके परिवार से दशरथ व उनके ससुराल वालों से पुरानी रंजिश चल रही थी। उसका भाई रामसजीवन व भतीजा रामअवध दुद्धी न्यायालय से म्योरपुर लीलासी मोड़ पर पानी पीने गए थे जहाँ पर जनविजय ने उसके भतीजे को मारपीट दिया और 800 रुपये भी छीन लिया। जिस पर उसका भाई और भतीजा अप्लीकेशन लिखवाने वकील साहब के घर चले गए तभी रेनुकूट से काम करके उसका बेटा विजय उर्फ गुड्डू भी आ गया। जिसे देखते ही पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दशरथ पुत्र ब्रह्मा, गड़िया गांव निवासी जनविजय व राजेश पुत्रगण स्व. मोहब्बत यादव तीनों चाकू हाथ में लेकर तथा संतोष उर्फ सोनू पुत्र ओम प्रकाश यादव व अखिलेश पुत्र जनविजय अपने हाथ मे लाठी-डंडा लेकर उसके भाई, भतीजा और बेटे पर प्रहार कर दिया और उन्हें गम्भीर चोटें पहुंचाईं। चाकू लगने से गम्भीर रूप से घायल बेटे विजय उर्फ गुड्डू को लेकर भाई और भतीजा अस्पताल में ले जाकर डॉक्टर को दिखाया, जहां डॉक्टर ने देखते ही गुड्डू काे मृत घोषित कर दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। विवेचना के दौरान विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों क्रमशः जनविजय, दशरथ, राजेश व संतोष को आजीवन कारावास व क्रमशः 41 हजार रूपये, 26-26 हजार रुपये व 21 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories