सोनभद्र: बारात में गाने को लेकर विवाद, मारपीट में किशाेर की माैत

बारातियाें की पिटाई से घायल तीन लाेगाें का अस्पताल में चल रहा इलाज

सोनभद्र, 20 अप्रैल (हि.स.)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात शादी समारोह में डीजे पर बज रहे गीत काे लेकर बारातियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने रविवार को बताया कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा निवासी रामस्नेह विश्वकर्मा की बेटी की बीती रात शादी थी। बारात बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा चैनपुर से आई थी। बारात में शामिल बराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इस दौरान गाने को लेकर आपस में विवाद हाे गया। जब तक लाेग उन्हें समझाते तब तक मामला इतना बढ़ गया कि बारातियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हाे गई। बारात देखने पहुंचे गांव के मोहित (17), मोतीलाल (22) और अशर्फीलाल (22) व अन्य उन्हें समझाने लगे। इस बीच आक्रोशित बारातियों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान सिर पर डंडा लगने से घायल माेहित और नीरज जान बचाने के लिए भागते हुए एक कच्चे कुएं में गिर गए। नीरज किसी तरह कुएं से बाहर निकल आया, लेकिन घायल मोहित बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं घायलों को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सीओ ने बताया कि घटना की तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories