सोनभद्र: ट्रेलर में लगी आग में जलकर चालक की मौत

0
243

सोनभद्र, 29 मई (हि.स.)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रेनुकूट-बीजपुर मार्ग पर रनटोला गांव के पास लोहे की पाइप लदी ट्रेलर पलट गई। इस हादसे के

चलते ट्रेलर के केबिन में आग लगी गयी और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गयी। वहीं दो लोगाें की जान बचा लगी गई है।

म्योरपुर थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह एक ट्रेलर लोहे की पाइप लादकर रायगढ़ से चंदौली जा रहा था। जैसे ही ट्रेलर रनटोला में जमतिहवा नाला का ढाल उतर रहा था तभी इंजन बॉडी से अलग हो गया और उसका पिछला हिस्सा सड़क पर पलट गया। जिसके चलते इंजन में आग लग गई। केबिन में चालक के साथ दो लोग और थे। आग लगने के बाद दो लोगाें काे तो केबिन से बाहर निकाला लिया गया। जबकि केबिन में फंसे चालक बाबूलाल (22) पुत्र पारस निवासी बोझ गांव, थाना नौगढ़ जिला चंदौली की जिंदा जलकर मौत हो गयी।

माैके पर आई फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कई किलोमीटर तक ट्रकों का जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक के इंजन को किनारे करवाया और उसमें फंसे चालक के शव को ट्रक की बॉडी काटकर बाहर निकालवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here