Sat, Mar 28, 2026
23 C
Gurgaon

पहलगाम हमले पर सोनिया गांधी ने जताया दुख, कहा- ‘पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट’

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिसमें 26 लोगों की जान गई और कई घायल हुए। इस वीभत्स घटना पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरा शोक और चिंता व्यक्त की है।

सोनिया गांधी ने मंगलवार देररात एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वह इस नृशंस हमले से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं उन परिवारों के दुख को समझती हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस अमानवीय हमले में खो दिया है। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।”

सोनिया गांधी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए यह भी कहा कि आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हमें इन विभाजनकारी ताकतों को हराने के लिए सामूहिक संकल्प और सामाजिक सहमति के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और शांति बहाली के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह हमला एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा सकती। देशवासी एकजुट होकर इन ताकतों को परास्त करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories