सोनीपत: पुलिस ने पकड़ा नकली देसी घी का बड़ा जखीरा, 25 पेटियां जब्त

0
411

सोनीपत, 22 सितंबर (हि.स.) – हरियाणा के सोनीपत जिले में पुलिस ने खाद्य सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला पकड़ा है। गोहाना में नकली देसी घी सप्लाई करने जा रहे युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने 25 पेटियां नकली घी जब्त की हैं।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

शहर थाना गोहाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड के पास नकली घी लाया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर जींद के बीबीपुर निवासी जसबीर को ऑटो सहित पकड़ लिया।

मौके पर खुलासा

ऑटो की तलाशी लेने पर पुलिस को अलग-अलग ब्रांड जैसे – राजधानी फ्रेश, हरियाणा, राधा कृष्ण आदि के नाम से भरी करीब 450 लीटर नकली घी की 25 पेटियां मिलीं। जांच के लिए बुलाए गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ने पुष्टि की कि घी नकली है।

आरोपी से पूछताछ

जसबीर ने पूछताछ में बताया कि वह यह नकली घी जींद के पिल्लू खेड़ा स्थित फैक्ट्री से लाया था और इसे गोहाना में सप्लाई करना था। पुलिस को शक है कि इस इलाके में पूरा रैकेट सक्रिय है।

स्वास्थ्य के लिए खतरा

अधिकारियों ने कहा कि यदि यह नकली घी बाजार में उतर जाता तो लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here