सोनीपत: शराब से लदी तेज रफ्तार कार ने भट्टा कर्मचारी को रौंदा, मौके पर मौत

सोनीपत, 22 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत के मल्हा माजरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भट्टा कर्मचारी की मौत हो गई। शराब की पेटियों से भरी एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार ने कर्मचारी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कैफुलवरा के रूप में हुई है, जो पिछले दो साल से महादेव भट्टा में कार्यरत था। घटना उस समय हुई जब वह पैदल भट्टे की ओर जा रहा था। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी और वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

हादसे के बाद चालक ने कार को पास की झाड़ियों में छिपाकर लॉक कर दिया और मौके से फरार हो गया। कार की तलाशी के दौरान उसमें शराब की पेटी बरामद हुई।

भट्टा मुनीम बबलू बिलाल अहमद ने बताया कि आरोपी चालक का नाम इकबाल धानक, निवासी चौपाल, मटिडू रोड, खरखौदा है। राहगीरों की सूचना पर एएसआई वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories