Thu, Mar 5, 2026
19 C
Gurgaon

सोल लीडरशिप सम्मेलन दिल्ली में आज से, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, 21 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय सोल लीडरशिप सम्‍मेलन के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वो इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य भाषण देंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, दो दिवसीय इस सम्‍मेलन में राजनीति, खेल, कला,मीडिया, आध्यात्मिक दुनिया, सार्वजनिक नीति, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र जैसे विविध क्षेत्रों के नेता अपनी प्रेरक जीवन यात्रा साझा करेंगे। यह लोग नेतृत्व से संबंधित पहलू पर चर्चा करेंगे। सम्‍मेलन का मकसद सहयोग और विचार नेतृत्व के इको सिस्‍टम को बढ़ावा देना है। इससे युवाओं को विफलता और सफलता दोनों से सीखने में मदद मिलेगी।

स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप गुजरात में अहम नेतृत्व संस्थान है। यह जनसेवकों को जनहित में आगे बढ़ाने में सक्षम बनाएगा। इसका उद्देश्य औपचारिक प्रशिक्षण के माध्यम से भारत में राजनीतिक नेतृत्व के परिदृश्य को व्यापक बनाना और उन लोगों को शामिल करना है जो केवल वंशानुगत राजनीति से नहीं बल्कि सार्वजनिक सेवा के लिए योग्यता, प्रतिबद्धता और जुनून के माध्यम से आगे बढ़ते हैं। सोल आज की दुनिया में नेतृत्व की जटिल चुनौतियों का मार्गदर्शन करने के लिए आवश्यक जानकारी, कौशल और विशेषज्ञता लाता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories