Tue, Mar 17, 2026
20 C
Gurgaon

साउथ के फिल्म स्टार मोहन बाबू और विष्णु मांचू ने कालभैरव के दरबार मे लगाई हाजिरी

वाराणसी,28 मई (हि.स.)। दक्षिण भारत के फिल्म स्टार एवं पूर्व सांसद मोहन बाबू और युवा अभिनेता विष्णु मंचू ने बुधवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। अपनी तेलगू फिल्म कन्नप्पा के प्रमोशन के लिए शहर में आए अभिनेताओं ने बाबा कालभैरव से फिल्म के सफल होने की कामना की। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता मोहन बाबू और उनके पुत्र विष्णु मांचू को कालभैरव के दरबार में देख दक्षिण भारत के पर्यटकों की खुशी देखते ही बन रही थी। स्थानीय लोगों ने भी हर—हर महादेव के उद्घोष से अभिनेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। फिल्म कन्नपा की सफलता के लिए मोहन बाबू देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन पूजन कर रहे है। पिता—पुत्र की जोड़ी कुछ ही देर में काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी हाजिरी लगाएगी। मोहन बाबू के दो बेटे विष्णु मांचू और मनोज मांचू भी फ़िल्म अभिनेता हैं। बेटी लक्ष्मी मांचू टीवी कार्यक्रमों में अभिनय करती है। फिल्म कनप्पा में हिन्दी सिनेमा के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है। वहीं, मोहन बाबू ने फिल्म में महादेव शास्त्री का रोल निभाया है और उनके पुत्र विष्णु मांचू ने कनप्पा का रोल किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories