Sun, Feb 8, 2026
16 C
Gurgaon

दक्षिण कोरिया में निर्माणाधीन पुल ढहा, तीन की मौत, सात घायल

सियोल, 25 फरवरी (हि.स.)। दक्षिण कोरिया में मंगलवार सुबह लगभग 9:49 बजे एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। यह हादसा चुंगचेओंग प्रांत के चेओनान के पास सियोल-सेजोंग राजमार्ग पर हुआ। हादसे में कम से कम तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

द कोरिया टाइम्स के अनुसार, सियोल-सेजोंग राजमार्ग पर निर्माण के दौरान पुल के लिए तैयार किए गए 50 मीटर लंबे पांच स्टील सपोर्ट ढह गए। गंभीर रूप से घायल सात लोगों में से एक को कार्डियक अरेस्ट हुआ। अग्निशमन अधिकारियों का मानना ​​है कि कई कर्मचारी मलबे में दबे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है।

कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय, भूमि, बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी, राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी और दक्षिण चुंगचेओंग प्रांतीय सरकार को तेजी के साथ राहत और बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। इस पुल का निर्माण हुंडई इंजीनियरिंग कंपनी कर रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को सकुशल बाहर निकालने की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories