Fri, Mar 6, 2026
25 C
Gurgaon

बनभूलपुरा में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

हल्द्वानी, 23 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार सुबह हल्द्वानी में एक बड़े स्तर पर किराएदार सत्यापन अभियान चलाया गया। यह अभियान एसपी सिटी प्रकाश चंद के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के सामने जवाहर नगर क्षेत्र में किया गया।

पुलिस टीम ने क्षेत्र के सभी किराएदारों को रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र कर उनका सत्यापन किया। जिन लोगों ने पहले से सत्यापन करा रखा था, उन्हें अलग किया गया जबकि जिनका अब तक सत्यापन नहीं हुआ था, उन्हें विशेष रूप से चिन्हित कर बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई।

एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अभियान में एसपी सिटी के साथ सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे, कोतवाल राजेश यादव, थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, थाना अध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी, थाना अध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी तथा एसएसबी की टीम शामिल रही।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories