Wed, Mar 4, 2026
31 C
Gurgaon

समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

लखनऊ, 10 जनवरी(हि.स.)। लखनऊ के मौलवीगंज में समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान उर्फ बबलू ने अपनी कैंसर की बीमारी से परेशान होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मुजीबुर्रहमान के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही वर्तमान महानगर अध्यक्ष सहित तमाम नेता एवं जनप्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचें।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान उर्फ बबलू कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से लड़ाई लड़ रहे थे। मुजीबुर्रहमान को कैंसर से लड़ते हुए दो वर्ष बीत चुके थे। सुबह के वक्त अपने आवास पर ही उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी और खून से लथपथ गिर पड़े। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना वजीरगंज की पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने अपने कब्जे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच में पुलिस उपनिरीक्षक सहित एक टीम जुट गयी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories