Sat, Mar 28, 2026
25 C
Gurgaon

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को उड़ाया, हॉस्पिटल में दम तोड़ा

सीकर, 22 अप्रैल (हि.स.)। उद्योग नगर इलाके में

तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में बाइक सवार करीब दस फीट तक उछलकर सड़क पर गिरा। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया है।

एसएचओ मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि घटना में तारपुरा गांव के रहने वाले कोचिंग गार्ड सज्जन सिंह (47) की मौत हुई है।

कार की पहचान कर ली गई है। परिवार ने घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। वहीं, घटना से नाराज परिजन मुआवजे की मांग को लेकर कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे हैं।

सज्जन सिंह के चचेरे भाई राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि वे तीन साल से आकाश मेडिकल आईआईटी-जेईई फाउंडेशन यूनिट में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। रविवार रात वे ड्यूटी पर गए थे।

यहां रजिस्टर में अटेंडेंस लगाई। इसके बाद कोचिंग स्टाफ ने किसी काम से सज्जन सिंह को बाहर भेजा। जब वे दोबारा लौट रहे थे तो कोचिंग के गेट के सामने ही डिवाइडर से टर्न लेते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

घटना से नाराज परिजनों ने सोमवार सुबह सीकर के एसके हॉस्पिटल प्रदर्शन किया। उन्होंने शव लेने और पोस्टमॉर्टम के लिए मना कर दिया।

जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार शाम परिजन और समाज के लोग पिपराली रोड स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंचे। यहां 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

मंगलवार को भी परिजनों को धरना जारी है। परिजनों का कहना है कि कोचिंग के काम के कारण ही सज्जन सिंह बाहर गया था। ऐसे में परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। जब तक उचित मुआवजा नहीं मिल जाता वे शव नहीं लेंगे और धरना जारी रखेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories