Tue, Mar 10, 2026
23 C
Gurgaon

प्रतिबंधित कफ सिरप,नशीली दवाईयों के खेप सहित भारतीय-नेपाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार

अररिया 27 मई(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56 वीं बटालियन जोगबनी बीओपी जवानों ने जोगबनी थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अमौना गांव में एक युवक के पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप, नशीली दवाईयों के खेप सहित भारतीय और नेपाली करेंसी बरामद किया है।

एसएसबी के निरीक्षक सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में जोगबनी थाना के पुलिस अधिकारियों के साथ भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 179/2 से भारतीय क्षेत्र में सोमवार को कार्रवाई की। मामले में गिरफ्तार तस्कर जोगबनी थाना क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या-20 के रहने वाले 29 वर्षीय उमर फारुख पिता मो हासिम को 1,454 बोतल कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप, नाइट्राजेपम 10 मिलीग्राम के 42 सौ टेबलेट,17 हजार भारतीय करेंसी और 8 हजार 965 नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे जोगबनी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।जोगबनी थाना में मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार तस्कर को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories