Sat, Mar 14, 2026
26 C
Gurgaon

आमबाड़ी के बलुआ कालियागंज में एसएसबी का निःशुल्क चिकित्सा शिविर

अररिया ,25 जनवरी(हि.स.)।

एसएसबी 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में आमबाड़ी बीओपी के बलुआ कालियागंज गांव एसएसबी की ओर से आज निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसबी की ओर से शिविर में बीमार लोगों को चिकित्सीय परामर्श के साथ साथ जरूरतमंदों के बीच मुफ्त दवाई का भी वितरण किया गया। एसएसबी 52वीं वाहिनी सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ मनोज जाट ने स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की।जिसके बाद नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया।शिविर में पुरुष मरीजों के साथ साथ महिला मरीजों और बच्चों का इलाज किया गया।

मौके पर डॉ मनोज जाट द्वारा स्थानीय लोगों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए ठंड से बचने हेतु जरुरी दिशा-निर्देश और खान-पान से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी गई।मोटे अनाज के फायदे व उसका उपयोग करने, साफ-सफाई, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ विषय पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर फल एवं सब्जियों के उत्पादन हेतु भी प्रोत्साहित किया गया ताकि जवानों को ताजे फल और सब्जी मिल सके| इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की। इस दौरान सीमा चौकी प्रभारी सहायक कमान्डेंट संदीप आर्या,दिलीप कुमार त्रिपाठी सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories