एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत एसएसबी ने आईपीएस में किया कार्यक्रम का आयोजन

0
227

अररिया, 30 मई(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के दिशा निर्देश पर एसएसबी की बाह्य सीमा चौकी जोगबनी की ओर से शुक्रवार को जोगबनी के साहू टोला स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एसएसबी के अधिकारियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण को लेकर स्कूली बच्चों के बीच जानकारी साझा किया।एसएसबी के अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को एक दूसरे से जोड़ने के साथ ही साथ देश में शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना I

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम सहायक कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी की निगरानी में आयोजित हुआ।जिसमें निरीक्षक सुशील कुमार उपाध्याय सहित महिला एवं पुरुष एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here