Wed, Mar 4, 2026
30 C
Gurgaon

रांची में एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का देर रात किया अचानक निरीक्षण

रांची, 1 अक्टूबर।
झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मंगलवार की देर रात एसएसपी राकेश रंजन ने अचानक शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का पैदल निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण में एसएसपी के साथ सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, सिटी डीएसपी केवी रमण सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान, एसएसपी ने पंडालों के आस-पास सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन उपायों की बारीकी से जांच की। उन्होंने खासकर भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

एसएसपी राकेश रंजन ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर जिला प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान यदि किसी पंडाल में सुरक्षा से जुड़ी कोई कमी पाई गई, तो उन्होंने उसे तुरंत दूर करने के आदेश दिए।

राजधानी रांची में इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए 5000 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस का उद्देश्य है कि भक्त पूरी श्रद्धा और सुरक्षा के साथ पूजा में शामिल हो सकें।

एसएसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और उत्सव सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories