Wed, Mar 4, 2026
24 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दाैरा, राेपवे स्टेशन का करेंगे निरीक्षण

वाराणसी,12 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। सीएम जौनपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वाराणसी पहुंचेंगे और रात्रि प्रवास करेंगे। यहां सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और लहरतारा से रोहनिया के बीच बन रहे सिक्सलेन सड़क का निरीक्षण भी कर सकते हैं। वाराणसी प्रवास में मुख्यमंत्री काशी विद्यापीठ परिसर के पास रोपवे स्टेशन का निरीक्षण भी करेंगे।

रोपवे के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन गुरूवार को गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे और विकास कार्यों के भौतिक निरीक्षण को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी अलसुबह ही सक्रिय हो गए। अधिकारियाें ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुख्यमंत्री के आने जाने वाले मार्ग पर भी यातायात संबंधी व्यापक प्रबंध किए हैं।

बताते चलें कि रोपवे स्टेशन का 90 फीसदी से अधिक काम लगभग पूर्ण हो गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित वाराणसी दौरे में इसका लोकापर्ण हो सकता है। मुख्यमंत्री वाराणसी दौरे में इसके ट्रायल को देखने के बाद कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। गंजारी में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को कार्यदायी संस्था को वर्ष 2026 में कार्य पूरा करना है। निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उधर, मुख्यमंत्री के दौरे के पहले कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम गंजारी में चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन करने के बाद अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories