Wed, Feb 11, 2026
18 C
Gurgaon

मैनपुरी में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी काे मार गिराया

मैनपुरी, 29 अप्रैल (हि.स.)। एसटीएफ आगरा की टीम से आज सुबह तड़के एलाऊ थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हाे गया। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा और एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी एक लाख का इनामी जितेंद्र उर्फ जीतू एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उसकी लोकेशन एलाऊ थाना इलाके के तारापुर से दिलाखर जाने वाले मार्ग में मिली तो एसटीएफ और पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरा पाकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाब में गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली बदमाश के पेट में जा लगी। घायल होकर वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि जीतू पर हाथरस में हुई एक हत्या मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories