Sun, Mar 1, 2026
23 C
Gurgaon

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 292 अंक लुढ़का

नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 292.56 अंक यानी 0.39 फीसदी लुढ़ककर 75,646.62 अंक के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 53.15 अंक यानी 0.23 फीसदी फिसलकर 22,879.75 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में गिरावट दिख रही है, जबकि 9 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 शेयरों में गिरावट दिख रही है, जबकि 21 शेयरों में तेजी है। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स का शेयर सबसे ज्यादा 0.39 फीसदी की तेजी के साथ और आईटीसी का शेयर सबसे अधिक 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त है। बैंक के शेयरों में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस में 0.5 फीसदी की बढ़त है। निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, एनटीपीसी, सिप्ला, इंफोसिस के शेयर लाभ में हैं, जबकि मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी में गिरावट है।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्‍स 28 अंकों की गिरावट के साथ 75,939 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 12 अंक टूटकर 22,932 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories