Mon, Feb 9, 2026
17 C
Gurgaon

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 341 अंक लुढ़का

नई दिल्ली, 09 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने के एलान के बाद हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला।

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स शुरुआती कारोबार में 340.75 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 73,886.33 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍स्‍चेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 104.00 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 22,431.85 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट है। इंफोसिस, एचसीएल, टेक महिंद्रा, सनफार्मा, टाटा स्टील और टीसीएस में 3 फीसदी तक की गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 में 42 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इसके अलावा एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 3.47 फीसदी गिरकर 31,868 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी में 1.19 फीसदी की गिरावट है, यह 2,306 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग के इंडेक्स में 1.55 फीसदी की गिरावट है, यह 19,815 पर कारोबार कर रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले मंगलवार को सेंसेक्स 1135 अंक यानी 1.55 फीसदी चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 374 अंक यानी 1.69 फीसदी की तेजी के साथ 22,535 के स्तर पर बंद हुआ था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories