Sun, Feb 15, 2026
13 C
Gurgaon

इस सप्ताह सिर्फ 3 दिन होगा स्टॉक मार्केट में कारोबार, शुक्रवार को भी रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (हि.स.)। आज से शुरू हुआ अप्रैल का तीसरा सप्ताह स्टॉक मार्केट के लिहाज से सिर्फ तीन दिन का सप्ताह रहने वाला है। स्टॉक मार्केट में आज डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर छुट्टी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ ही सभी बड़े कारोबारी सेगमेंट्स में आज कामकाज नहीं हो रहा है। मंगलवार 15 जनवरी को शेयर बाजार खुलेगा। इसके बाद 16 और 17 अप्रैल को बाजार में सामान्य कारोबार होगा, जबकि शुक्रवार 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की वजह से स्टॉक मार्केट में एक बार फिर छुट्टी हो जाएगी।

डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की छुट्टी होने के कारण आज गिफ्ट निफ्टी को छोड़कर स्टॉक मार्केट से जुड़ी सभी गतिविधियां बंद हैं। इक्विटी सेगमेंट में तो कारोबार नहीं ही हो रहा है, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बौरोइंग्स (एसएलबी), करंसी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (ईसीआर) में भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है। स्टॉक एक्सचेंज के हॉली-डे कैलेंडर के अनुसार इस महीने शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के अलावा इसी सप्ताह शुक्रवार यानी 18 अप्रैल को स्टॉक मार्केट में गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी।

स्टॉक एक्सचेंज के हॉली-डे कैलेंडर के अनुसार अप्रैल महीने के बाद इस साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेगा। इसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन, 21 और 22 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर, 5 नवंबर को प्रकाश पर्व के मौके पर और 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories