Fri, Feb 6, 2026
20 C
Gurgaon

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 522 अंक लुढ़का

नई दिल्ली, 13 मई (हि.स)। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी पर ब्रेक लगा नजर आया। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 521.97 अंक यानी 0.63 फीसदी लुढ़ककर 81,907.93 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 126.65 अंक यानी 0.51 फीसदी फिसलकर 24,798.05 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर में गिरावट है। इंफोसिस और जोमैटो के शेयर करीब 2.5 फीसदी नीचे हैं। सनफार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर में मामूली तेजी है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 शेयर में गिरावट है। एनएसई के आईटी इंडेक्स में 1.50 फीसदी की गिरावट है, जबकि ऑटो, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स करीब आधा फीसदी नीचे हैं।

स्‍टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने और सॉवरेन क्रेडिट अपग्रेड होने की वजह से सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, आज निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं, जिसकी वजह से इंट्राडे में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 2975 अंक यानी 3.74 फीसदी चढ़कर 82,430 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 917 अंक यानी 3.82 फीसदी की तेजी के साथ 24,925 के स्तर पर बंद हुआ था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories