Thu, Mar 5, 2026
31 C
Gurgaon

आंधी तूफान से चुंचुड़ा में काफी नुकसान

हुगली, 22 मई (हि. स.)। बुधवार शाम आए तूफान ने हुगली जिले के चुंचुड़ा के बड़े इलाके में तबाही मचाई। कुछ स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिर गए, तो वहीं कुछ स्थानों पर घरों पर भी पेड़ों के गिरने की सूचना है। तूफान के दौरान एक व्यक्ति के ऊपर पेड़ गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया उन्हें चुंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दरअसल, बुधवार शाम अचानक भारी बारिश शुरू हो गई। चुंचुड़ा के श्यामबाबुर घाट, संडेश्‍वरतला और बैंडेल के बड़ी मस्जिद इलाके में पेड़ गिर गए। तूफान के दौरान एक व्यक्ति ने श्यामबाबू घाट पर एक दुकान में शरण ली थी। एक बरगद का पेड़ दुकान पर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय निवासी अरूप कुमार धर ने बताया कि उनके घर के सामने एक बड़ा बरगद का पेड़ था। बुधवार को तेज हवा में इसकी एक शाखा टूट गई। इसके नीचे एक व्यक्ति दब गया। उनके पैर, पसलियों और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।

दूसरी ओर, चुंचुड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 के बैंडेल बड़ी मस्जिद इलाके में मस्जिद से सटे एक घर पर एक प्राचीन वृक्ष गिर गया। उस कमरे में दो महिलाएं थीं। वे घर के अंदर फंस गईं।

खबर मिलते ही स्थानीय पार्षद सरस्वती पाल घटनास्थल पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। उन्हें घर की खिड़की तोड़कर बचाया गया। अग्निशमन अधिकारी सौमेन दास ने बताया कि दो महिलाएं पेड़ की गिरी शाखाओं में फंस गईं। पेड़ की शाखा बिजली के तार से उलझी हुई थी। हालांकि, दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस बीच, इस आपदा के कारण चुंचुड़ा शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories