Wed, Feb 11, 2026
16 C
Gurgaon

स्टॉक मार्केट में परमेश्वर मेटल की जोरदार एंट्री, पहले दिन ही आईपीओ निवेशकों को 45.44 प्रतिशत का मुनाफा

नई दिल्ली, 9 जनवरी (हि.स.)। मेटल सेक्टर की कंपनी परमेश्वर मेटल के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री हुई। कंपनी के शेयर 61 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इनकी लिस्टिंग 38.52 प्रतिशत के प्रीमियर के साथ 84.50 रुपये के स्तर पर हुई। हालांकि लिस्टिंग के तुरंत बाद बिकवाली के दबाव की वजह से ये शेयर टूट कर 81.05 रुपये के स्तर तक गिर गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से पहले घंटे के कारोबार के बाद ये शेयर 88.72 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस तरह पहले दिन ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 45.44 प्रतिशत का फायदा हो गया है।

परमेश्वर मेटल का 24.74 करोड़ रुपये का आईपीओ 2 से 6 जनवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। निवेशकों के जोरदार रिस्पॉन्स के कारण ये आईपीओ ओवरऑल 607.07 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन में 177.32 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन 1,202.83 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 597.09 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। आईपीओ के तहत कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 40.56 लाख नए शेयर जारी किए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी गुजरात में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी तैयार करने, कॉपर मेल्टिंग फर्नेस को रिनोवेट करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कबाड़ और बेकार हो चुके तांबे के सामानों से कॉपर का सामान बनाने वाली कंपनी परमेश्वर मेटल के दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत हुई है। 2021-22 में कंपनी को 6.85 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़ कर 8.90 करोड़ रुपये हो गया। साल 2023-24 में कंपनी को 7.22 करोड रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। इस दौरान कंपनी का राजस्व 22 प्रतिशत चक्रवृद्धि दर से बढ़ कर 1,102.46 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर 2024 के बीच कंपनी 5.70 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा चुकी है, जबकि इस अवधि में उसे 757.31 करोड़ रुपये का राजस्व मिल चुका है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories