पीएस राज स्टील्स की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

0
562

नई दिल्ली, 19 फरवरी (हि.स.)। स्टेनलेस स्टील पाइप और ट्यूब बनाने वाली कंपनी पीएस राज स्टील्स ने बुधवार को 3.5 प्रतिशत प्रीमियम के साथ स्टॉक मार्केट में एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 140 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर उनकी एंट्री 145 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से इस शेयर में तेजी आ गई। दोपहर 1 बजे तक का कारोबार होने के बाद कंपनी के शेयर 151 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को अभी तक 7.86 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।

पीएस राज स्टील्स का 28.28 करोड़ रुपये का आईपीओ 12 से 14 फरवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 9.82 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 1.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 21 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 10 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच कंपनी को 3.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका है। इसी तरह इस अवधि में कंपनी 139.11 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here