Thu, Mar 12, 2026
33 C
Gurgaon

हिसार: कृषि विश्वविद्यालय में धरना जारी, छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार

📍 हिसार, 16 जून (हि.स.) — हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) में स्कॉलरशिप नीति में बदलाव और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्र आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा। विश्वविद्यालय द्वारा स्टाइपेंड जारी रखने का आश्वासन और अन्य मांगें मानने के बाद भी छात्रों का धरना लगातार जारी है।

✍️ परीक्षा का बहिष्कार
सोमवार को विश्वविद्यालय में परीक्षाएं तो शुरू हुईं, लेकिन छात्रों ने परीक्षा का जोरदार बहिष्कार किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार लगभग 1700 छात्रों का पेपर था, लेकिन केवल 13 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 9 विदेशी छात्र, 3 दूसरे राज्यों से और 1 स्टाफ का बेटा था।

🔴 छात्रों का आरोप: दबाव और धमकियां

  • छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर और प्रशासन पेपर देने के लिए दबाव बना रहे हैं।
  • कुछ प्रोफेसर हॉस्टल तक पहुंच कर छात्रों को जबरन परीक्षा दिलाने ले गए।
  • धारा 163 लागू करके आंदोलन को रोकने की कोशिश की जा रही है।
  • मेल पुलिसकर्मियों द्वारा गर्ल्स हॉस्टल में जाकर छात्राओं को धमकाने की भी बात सामने आई है।

📚 थीसिस सेमिनार पर भी अड़चन
पीएचडी छात्रों ने आरोप लगाया कि थीसिस सेमिनार के लिए प्रोफेसर अंडरटेकिंग साइन कराने की शर्त रख रहे हैं। कहा गया कि पहले धरने से 15-20 छात्र हटाओ, तभी सेमिनार होगा।

🗣️ छात्रों को मिला समर्थन

  • धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला और पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य।
  • छात्रों और किसानों ने मिलकर वीसी का पुतला फूंका

🏛️ इन कॉलेजों के थे पेपर:

  • कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस
  • कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस
  • कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर (हिसार, बावल, कौल)
  • कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग
  • कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories