Fri, Feb 13, 2026
13 C
Gurgaon

बाइक की टक्कर से किसान की मौत

पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) जिले के पटमदा प्रखंड में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने सामने से आ रही मोपेड को टक्कर मार दी। इस हादसे में जाल्ला गांव के किसान तरणी महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना जाल्ला गांव के पास चिड़का घर के समीप हुई। मृतक की पहचान जाल्ला निवासी 55 वर्षीय तरणी महतो के रूप में हुई है।

वहीं, अपाचे बाइक चला रहा 28 वर्षीय हरिपद सिंह, जो आगुईडांगरा का रहने वाला है, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हरिपद सिंह बेलटांड़ चौक से ही बाइक पर स्टंटबाजी करता हुआ अपने घर लौट रहा था। जाल्ला गांव में एक टर्निंग प्वाइंट पर उसने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे तरणी महतो की मोपेड को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। तरणी महतो सब्जी बेचने के लिए मानगो बाजार जा रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, मुखिया कानूराम बेसरा और मिलन दास मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने तरणी महतो को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरिपद सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories