Tue, Feb 10, 2026
26 C
Gurgaon

बलरामपुर : रामानुजगंज में लेप्रोस्कोपी से गर्भाशय का सफल ऑपरेशन, क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि

बलरामपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के वार्ड नंबर एक में संचालित निजी संजीवनी हॉस्पिटल में पहली बार लेप्रोस्कोपी से गर्भाशय निकालने का सफल ऑपरेशन शनिवार देर रात को लेप्रोस्कोपी सर्जन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवारती शाहा के नेतृत्व में हुआ। बलरामपुर जिले के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है।

क्षेत्र के लोगों को पहले लेप्रोस्कोपी से ऑपरेशन कराने बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। लोगों को लेप्रोस्कोपी सर्जरी करवाने के लिए अंबिकापुर, रायपुर या बिलासपुर जाना पड़ता था वहीं झारखंड के नजदीकी डालटनगंज और गढ़वा में ही यह सुविधा उपलब्ध थी। परंतु नगर के युवाओं के द्वारा नगर में खोले गए संजीवनी अस्पताल में पहली बार लेप्रोस्कोपी से ग्राम कंचननगर की पापती राय (38 वर्ष) की गर्भाशय का सफलतापूर्वक और सुरक्षित ऑपरेशन हुआ।

संजीवनी के डायरेक्टर डॉक्टर विकास अग्रवाल ने बताया कि, लैप्रोस्कोपी सर्जन की आवश्यकता क्षेत्र में लंबे समय से थी। क्षेत्र के लोगों को पहले बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था परन्तु संजीवनी में हम लैप्रोस्कोपी से विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अब उपलब्ध करा रहे है। वर्तमान में संजीवनी में दो लेपोस्क्रोपी सर्जन है जिसमें ऋतुराज मिश्र और देवरती शाहा है।

लेप्रोस्कोपी से गर्भाशय निकाला जाना यह क्षेत्र का पहला लेप्रोस्कोपी से किया गया ऑपरेशन है। जो क्षेत्र के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। क्षेत्र के लोगों को

लेप्रोस्कोपी से ऑपरेशन कराने के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था जिससे काफी असुविधा का सामना लोगों को करना पड़ता था परंतु यह सुविधा अब रामानुजगंज में उपलब्ध हो रही है।

बड़े शहरों में आने, जाने और रहने के सहित ऑपरेशन में भी काफी खर्च हो जाता है, वही रामानुजगंज संजीवनी में बड़े शहरों से आधे खर्च में यहां यह सुविधा उपलब्ध हो रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories