Thu, Mar 26, 2026
33 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

रायपुर, 18 दिसंबर (हि.स.)।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गोलापल्ली क्षेत्र के जंगलों में जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक महिला नक्सली सहित तीन नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ और तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार मारे गए सभी नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे। उनकी पहचान इस प्रकार है—

  • माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत (एसीएम)
  • सोढ़ी बंडी (एसीएम)
  • नुप्पो बजनी (महिला नक्सली, एसीएम)

सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) टीम ने पूरे इलाके को घेरकर व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और जंगल क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षाबलों को और भी नक्सलियों के घायल या मारे जाने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता

सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में तीन एरिया कमेटी सदस्यों का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी रणनीतिक सफलता मानी जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories