Fri, Feb 13, 2026
12 C
Gurgaon

काहिरा सम्मेलन में मिस्र की 53 अरब डॉलर की गाजा पुनर्निर्माण योजना का समर्थन

काहिरा (मिस्र), 05 मार्च (हि.स.)। अरब लीग शिखर सम्मेलन ने गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण पर मिस्र की योजना पर मुहर लगा दी। यह सम्मेलन कल दोपहर 03 बजे (स्थानीय समयानुसार) काहिरा में शुरू हुआ था। सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे नेताओं ने मिस्र की योजना को स्वीकार करते हुए अंतरराष्ट्रीय समर्थन का आह्वान किया। मिस्र ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए कुल 53 अरब डॉलर की योजना प्रस्तुत की। इसे पूरा करने के लिए पांच साल की समय सीमा तय की गई है।

डेली न्यूज इजिप्ट की खबर के अनुसार, इस आपातकालीन अरब लीग शिखर सम्मेलन के समापन वक्तव्य में गाजा के भविष्य और इसके पुनर्निर्माण के लिए मिस्र की योजना को अपनाया गया है। बयान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय और वित्तीय संस्थानों से योजना के लिए तेजी से समर्थन प्रदान करने का आह्वान किया गया है।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने अरब देशों के नेताओं से गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए मिस्र की योजना को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिलिस्तीनी पुनर्निर्माण के समय अपनी भूमि पर बने रहें। सीसी ने कहा कि गाजा में इजराइली आक्रामकता ऐतिहासिक भूमि से जबरन विस्थापन चिंताजनक है। इस शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्वी रिवेरा में पुनर्विकास के सुझाव की निंदा की गई।

मिस्र की 112 पेज की योजना के अनुसार, शुरू के छह माह में मलबे को साफ करने और अस्थायी आवास स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पुनर्निर्माण के पहले चरण में दो साल लगने की उम्मीद है और इसमें 200,000 आवास इकाइयों का निर्माण शामिल होगा। इसकी अनुमानित लागत 20 अरब डॉलर होगी। दूसरे चरण का बजट 30 अरब डॉलर है। यह ढाई साल तक चलेगा। इसमें अतिरिक्त 200,000 आवासीय इकाइयों के साथ-साथ गाजा में एक हवाई अड्डे का निर्माण शामिल होगा। अरब नेताओं ने उपयुक्त परिस्थितियों की स्थापना के आधार पर एक वर्ष के भीतर सभी फिलिस्तीनी क्षेत्रों में चुनाव का आह्वान किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories