छत्तीसगढ़ : सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शीतलहर का अलर्ट

0
299

रायपुर/जशपुर, 9 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ते जा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी है।छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। यहां तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से हवा की रफ्तार तेज हो गई है, जिससे लगातार सर्द हवाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में फिलहाल आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने शीतलहर और तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी किया है।सरगुजा संभाग स्थित प्रदेश का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में सुबह के वक्त तापमान 1.2 डिग्री के पास पहुंच गया । जशपुर शहर और पठारी क्षेत्रों में खेत-खलिहानों और गाड़ियों के ऊपर सुबह जमी ओस की बूंदें दिखने लगी है।बुधवार की रात में कई जिलों में पारा 5 डिग्री से भी नीचे चला गया, जिससे ओस की बूंदे बर्फ की तरह जम गई।

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में 2 से 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ी है। अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।उसके बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस चला गया है। सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो गई है।सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। सर्द हवा से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में भी बुधवार की रात में कड़ाके की ठंड रही और यहां सुबह के वक्त घना कोहरा दिखा, जिससे यहां विजिबिलिटी 50 मीटर‎ से भी कम रही।अंबिकापुर, सरगुजा, बलरामपुर समेत राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम के वक्त लोग सर्द हवाओं से परेशान है।अंबिकापुर में भी तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया था।मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार रायपुर में दिन का तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।जो सामान्य से कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा। माना में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 2.4 डिग्री कम था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here