Mon, Mar 30, 2026
33 C
Gurgaon

मणिपुरः समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद से लगातार सरेंडर किए जा रहे अवैध हथियार

इंफाल, 02 मार्च (हि.स.)। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की तरफ से हथियार सरेंडर की समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद से अवैध हथियार सरेंडर किए जाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इंफाल वेस्ट, चुराचांदपुर, इंफाल ईस्ट, विष्णुपुर और तमेंगलोंग जिलों में कुल 42 विभिन्न प्रकार के हथियार, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद लोगों ने सरेंडर किए।

इस क्रम में, सीडीओ विष्णुपुर, विष्णुपुर जिले में .303 रायफल, डबल बैरल गन, एसबीबीएल, 36 एचई ग्रेनेड, देशी पिस्टल, बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, वॉकी-टॉकी, गोला-बारूद सहित अन्य सैन्य उपकरण सौंपे गए।

कैमाई पुलिस स्टेशन, तमेंगलोंग जिले में लोकल मेड एसबीबीएल गन, पंपी गन, वॉकी-टॉकी, आईईडी, लोकल मेड हैंड ग्रेनेड, गोला-बारूद सौंपे गए।

इंफाल ईस्ट जिले में 9मिमी पिस्टल, इंसास रायफल मैगजीन, हैंड ग्रेनेड, वायरलेस सेट, मोर्टार बम, एसबीबीएल गन, कारतूस सहित अन्य हथियार सौंपे गए।

चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन, चुराचांदपुर जिले में .303 रायफल, 7.62मिमी घातक रायफल, 12 बोर रायफल, लोकल आईईडी, बुलेटप्रूफ हेलमेट और जैकेट, ग्रेनेड सौंपे गए।

इनके अलावा, लमसांग पुलिस स्टेशन, इंफाल वेस्ट जिले में .303 रायफल, एसएलआर रायफल, स्टन शेल, टियर स्मोक शेल, बुलेटप्रूफ हेलमेट, मैगजीन सहित अन्य हथियार सौंपे गए।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि जो भी अवैध हथियार उनके पास हैं, वे स्वेच्छा से समर्पण करें ताकि राज्य में शांति और स्थिरता बहाल की जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories