अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पति फहद अहमद संग दरगाह साबिर पाक में चादर चढ़ाई, मांगी अमन और भाईचारे की दुआ

0
380

स्वरा भास्कर और फहद अहमद पहुंचे पिरान कलियर

अभिनेत्री स्वरा भास्कर मंगलवार को अपने पति फहद अहमद और बेटी के साथ सूफी संत हज़रत साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह की प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर (हरिद्वार) पहुंचीं। स्वरा ने यहां चादर और फूल पेश किए तथा देश में अमन, भाईचारे और एकता की दुआ मांगी।

दरगाह पहुंचने पर साहिबजादा शाह यावर मियां ने उनका पारंपरिक स्वागत किया और दुआ कराई।

“मिला सुकून और मोहब्बत का एहसास” — स्वरा भास्कर

चादर पेश करने के बाद अभिनेत्री ने कहा—

“यहां आकर बहुत सुकून और दिल को अजीब सा चैन मिला। यह जगह हर धर्म और हर इंसान को एकता और मोहब्बत का संदेश देती है। मुझे, मेरे पति और बेटी को यहां आने का मौका मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

उन्होंने आगे कहा कि दरगाह साबिर पाक की मिट्टी में गंगा-जमुनी तहज़ीब और इंसानियत की खुशबू बसती है, जो पूरे देश को जोड़ती है।

स्थानीय लोगों से भी की मुलाकात

दरगाह में जियारत करने के बाद स्वरा भास्कर और उनके पति ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और दरगाह परिसर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी ली।

पिरान कलियर की यह दरगाह उत्तर भारत में सद्भाव और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक मानी जाती है, जहां हर धर्म के लोग आस्था लेकर पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here