सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी से शुरुआत, भारतीय टीम में कुलदीप यादव की वापसी

0
317

सिडनी में तीसरा वनडे मुकाबला

सिडनी, 25 अक्टूबर (हि.स.)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेला जा रहा है, जहां मौसम साफ और पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल बताई जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया की रणनीति

टॉस के बाद मिचेल मार्श ने कहा, “पिच शानदार लग रही है और मौसम सुहावना है। हमारे युवा खिलाड़ियों ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। आज हमारे पास सीरीज़ 3-0 से जीतने का शानदार मौका है।”
उन्होंने बताया कि नाथन एलिस टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि जैवियर बार्टलेट को बाहर रखा गया है।

भारत के दो बदलाव

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर टॉस उनके पक्ष में जाता, तो वे पहले गेंदबाजी करते। उन्होंने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं — कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है, जबकि अर्शदीप सिंह और नीतिश रेड्डी को बाहर रखा गया है।

भारत की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here