Thu, Feb 19, 2026
16 C
Gurgaon

केंद्रीय शिक्षा मंत्री काे पुरानी लड़ाई पुनर्जीवित करने का भुगतना पड़ेगा खामियाजा: स्टालिन

चेन्नई, 7 मार्च (हि.स.)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की आलोचना की। स्टालिन ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को इस लड़ाई को पुनर्जीवित करने के परिणाम भुगतने पड़ेंगे, वह कभी जीत नहीं पाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री गुमराह कर रहे हैं। इससे केवल विवाद और विभाजन को बढ़ावा मिलेगा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर पाेस्ट किया, “केंद्रीय शिक्षा मंत्री की कार्रवाई गुमराह करने वाली है और इससे केवल विवाद और विभाजन को बढ़ावा मिलेगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री ने एक ऐसी लड़ाई को फिर से जिंदा कर रहे है, जिसे वे कभी नहीं जीत सकते और हमारी आशा है कि वे अपने दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करेंगे तथा इसका समाधान खोजने की दिशा में काम करेंगे जिससे तमिलनाडु की जनता को लाभ मिल सके।”

स्टालिन ने लिखा, “पेड़ हमेशा शांत रहता है और कभी भी तेज हवाएं उसे कुछ नहीं कर पातीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कई पत्र लिख उकसाया। उन्होंने पूरे राज्य को हिंदी सीखने के लिए धमकाने का साहस किया। अब उन्हें इस लड़ाई को जारी रखने का खामियाजा भरना पड़ेगा। तमिलनाडु को आत्मसमर्पण के लिए ब्लैकमेल नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “सबसे बड़ी विडंबना यह है कि तमिलनाडु राष्ट्रीय शिक्षा कार्यक्रम को एक सिरे से खारिज करता है। तमिलनाडु पहले ही अपने कई लक्ष्यों को प्राप्त कर चुका है। केवल भावी नीतियों का लक्ष्य केवल 2030 तक प्राप्त करना है। द्रविड़म दिल्ली से निर्देश नहीं लेता है। इसके बजाय, यह राष्ट्र के अनुसरण के लिए मार्ग निर्धारित करता है।” मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, “हम तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों और हितों के लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे। हम केंद्रीय नीतियों तथा फैसलों के खिलाफ बोलने में संकोच नहीं करेंगे, जो हमें गुमराह करने वाले या हानिकारक लगेंगे।”

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु सरकार केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत त्रिभाषा का विराेध कर रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी शिक्षा नीति सहित विभिन्न मुद्दों पर राज्य और केंद्र सरकारों के बीच तनाव बढ़ सकती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories