Mon, Feb 9, 2026
25 C
Gurgaon

‘शिक्षा सेवा सम्मान’ से सम्मानित होगें शिक्षक आनंद झा

सहरसा, 31 मई (हि.स.)। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले भारतीय शिक्षकों को उनके नवाचार और जागरूकता के लिए नेपाल के काठमांडू में नेपाल शिक्षा सेतु फाउंडेशन के द्वारा ‘शिक्षा सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

फाउंडेशन के सचिव माहेश्वर भंडारी ने बताया कि इसके अन्तर्गत बिहार, उत्तरप्रदेश,सिक्किम,झारखंड,पश्चिम बंगाल,मध्य प्रदेश आदि कई राज्यों से शिक्षकों का चयन उनके कार्य के आधार पर किया गया है।शिक्षा सेवा के क्षेत्र में शिक्षकों के द्वारा विद्यालयों में या व्यक्तिगत रूप से किया गया नवाचार, प्रोत्साहन,कैरियर गाइडेंस, ज्ञान विज्ञान,खेलकूद,कला आदि में बच्चों को आगे बढ़ाना एवं उनके उपलब्धियों के आधार पर ‘शिक्षा सेवा सम्मान’ दिया जा रहा है।इसी क्रम में उच्च विद्यालय सहसौल सोनवर्षा के विद्यालय अध्यापक आनंद कुमार झा को स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान,कैरियर काउंसलिंग के साथ साथ बच्चों को विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों से जोड़कर उन्हें आगे बढाने के लिए ‘शिक्षा सेवा सम्मान’ दिया जाएगा।

इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्तिपत्र,प्रतीक चिह्न,अंगवस्त्र के साथ साथ ग्यारह हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। श्री झा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर इससे पूर्व शिक्षा मंत्री और एसीएस के हाथों राजकीय शिक्षक पुरस्कार और सहरसा जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान भी मिल चुका है। उनके इस उपलब्धि पर शिक्षक समुदाय ने खुशी जाहिर करते शुभकामना दी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories