Wed, Mar 25, 2026
19 C
Gurgaon

किशोर को ब्लैकमेल कर ठगे लाखों रुपए

हरिद्वार, 30 जनवरी (हि.स.)। बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने किशोर को सिगरेट पिलाई, उसका वीडियो बनाया और फिर परिजनों को दिखाने के नाम पर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ठग लिए। पुलिस ने किशोर के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बहादराबाद के गांव दौलतपुर निवासी नीरज ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मां की बीमारी के चलते वह बीते काफी दिनों से व्यस्त था। इसी बीच उसके 12 साल के बेटे को गांव के ही युवक युवांश ने बीड़ी-सिगरेट पिला कर उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद घरवालों को वीडियो दिखाने की बात कह कर डराया तथा ब्लैकमेल किया। किशोर ने मना किया तो आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। डरकर बेटे ने आरोपित युवांश के खाते के साथ युवांश के साथी प्रवीण गिरी, कृष्णा गिरी, गौरव गिरि, बाबूराम कश्यप, शिवम गिरी, मोना कश्यप व मुनेश कश्यप को उनके गूगल पे खातों में 3 लाख 78 हजार से ज्यादा रुपये ट्रान्सफर किए। मामला संज्ञान में आने पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories