झारखंड में मौसम के बदलाव से तापमान में 10 डिग्री की गिरावट

0
316

रांची, 28 अप्रैल (हि.स.)। काल बैसाखी के चलते मौसम में बदलाव से तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को ठंड महसूस हुई। राजधानी रांची में तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इनमें जमशेदपुर में 10 डिग्री, डाल्टेनगंज में तापमान सात डिग्री, बोकारो के तापमान में तीन डिग्री और चाईबासा के तापमान में भी 10 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। मौसम साफ होने से तापमान में फिर वृद्धि दर्ज की गई। रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने एक मई तक गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका जताई है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं सोमवार के लिए विभाग ने राज्य के कई इलाकों के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here