Tue, Feb 17, 2026
21 C
Gurgaon

राजस्थान में बढ़ा तापमान, फरवरी की शुरुआत में बारिश की संभावना

जयपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ अब दिन गर्म होने लगे हैं। राज्य में सोमवार को सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक है। इसके अलावा अलवर, अजमेर, उदयपुर और जैसलमेर समेत कई शहरों में तापमान बढ़ने से दिन में सर्दी का असर कम हो गया।

मौसम विज्ञान केद्र, जयपुर के अनुसार जयपुर और भरतपुर संभाग में 29 जनवरी को कुछ स्थानों पर मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष भागों में आगामी सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। साेमवार शाम 5:30 बजे तक दर्ज प्रेक्षणों के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता का स्तर 10 से 70 प्रतिशत के बीच रहा। फरवरी के पहले सप्ताह में, 4-5 फरवरी के आसपास, राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और कुछ स्थानों पर तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस की गई। राजधानी जयपुर में भी माघ के महीने में फाल्गुन जैसा मौसम देखने को मिला। फरवरी के पहले सप्ताह में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह प्रणाली दो-तीन दिन तक प्रभावी रह सकती है।

राजस्थान में बदलते मौसम के साथ तापमान में भी बदलाव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोधपुर में दिन का तापमान 28.6 डिग्री और रात का 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उदयपुर में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर और हनुमानगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में दिन का तापमान 28.3 डिग्री और रात का 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर और जालोर जैसे पश्चिमी राजस्थान के शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा, जबकि रात का तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। फलोदी में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार फतेहपुर के अलावा दौसा, करौली और सिरोही जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर समेत अन्य शहरों में दिन के समय धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस हुई, जिससे लोगों को माघ के महीने में फाल्गुन जैसे मौसम का अनुभव हुआ।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories