Fri, Mar 27, 2026
24 C
Gurgaon

भीलवाड़ा : मंदिर में चौकीदार की बेरहमी से हत्या, आरोपित गिरफ्तार

भीलवाड़ा, 23 अप्रैल (हि.स.)। शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित अयप्पा मंदिर में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मंदिर में पिछले 15 वर्षों से चौकीदारी कर रहे लाल सिंह रावणा की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित ने चौकीदार के सिर और प्राइवेट पार्ट पर खुरपे से कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद मंदिर परिसर खून से सन गया था। सूचना मिलते ही सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या के महज एक घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपित दीपक नायर को प्रतापनगर थाना क्षेत्र से डिटेन कर लिया। दीपक दक्षिण भारतीय युवक है और मंदिर में अक्सर आता-जाता रहता था। पुलिस के अनुसार, वह एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीएसपी श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि आरोपित ने लाल सिंह को मंदिर के कमरे से घसीटकर बाहर निकाला और बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद धारदार हथियार से 20 से अधिक वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड का दृश्य इतना भयावह था कि आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories