Thu, Feb 19, 2026
16 C
Gurgaon

दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार : प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड

जोधपुर, 29 मार्च (हि.स.)। जिला पश्चिम की जिला स्पेशल टीम डीएसटी ने प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश को दस्तयाब करने के साथ अब गिरफ्तार किया है। आरोपित के पाल बालाजी मंदिर के पास खड़े होने की जानकारी डीएसटी को मिली थी। पहचान के साथ दस्तयाब कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज ने बताया कि दस हजार की इनामी अपराधी लूणी के फींच स्थित बिजलीघर के पास रहने वाले सहीराम पुत्र घेवरराम विश्रोई को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित पर दस हजार का इनाम घोषित हो रखा था। वह प्रतापगढ़ जिले के मादक पदार्थ तस्करी में वांछित चल रहा था। वह चार साल से फरार चला रहा था।

कई बार पुलिस को चकमा देकर भागा :

पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि आरोपित सहीराम विश्रोई जोकि शातिर व बदमाश प्रवृति का अपराधी है। जो कि बार बार पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो जाता था। शातिर बदमाश की दस्तयाबी के लिए जिला विशेष टीम जोधपुर पश्चिम को निर्देश दिए गए। शुक्रवार को डीएसटी प्रभारी एसआई पिन्टू कुमार, हैडकांस्टेबल ओमाराम कांस्टेबल दलाराम, देवेन्द्र, भगाराम , मोतीलाल ,सुनिल एवं चालक गंगा सिह द्वारा उसके रहवासी ठिकानों का गोपनीय तरीेके से पता लगाया गया। कांस्टेबल देवेंद्र पटेल को सूचना मिली कि सहीराम पाल बालाजी की तरफ आया है। तब पाल बालाजी मंदिर के पास एक शक्स खङ़ा दिखाई दिया जिसे बाद में दस्तयाब करने के साथ गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ जिले की देवगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories