Mon, Mar 30, 2026
33 C
Gurgaon

अमेरिका के टेनेसी सैन्य संयंत्र में भीषण विस्फोट, 19 लोग लापता — सभी के मारे जाने की आशंका

अमेरिका के टेनेसी सैन्य संयंत्र में भीषण विस्फोट

वाशिंगटन, 11 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिका के टेनेसी राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की एक पहाड़ी पर स्थित सैन्य गोला-बारूद संयंत्र में शुक्रवार को हुए भीषण विस्फोट में 19 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी की मौत हो जाने की आशंका है।

इलाका विस्फोट से दहल उठा

हम्फ्रीज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने बताया कि यह हादसा सेना को गोला-बारूद की आपूर्ति करने वाली कंपनी एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स के परिसर में हुआ। विस्फोट की आवाज मीलों दूर तक सुनी गई और पूरा क्षेत्र दहल उठा। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि संयंत्र की एक इमारत पूरी तरह नष्ट हो गई।

कोई जीवित बचने की उम्मीद नहीं

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के जीवित बचने की संभावना नहीं है। संयंत्र जलकर राख हो चुका है। यह विस्फोट 10 अक्टूबर को सुबह करीब 7:45 बजे हुआ था।

कंपनी की गतिविधियाँ और जांच

एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स कंपनी नैशविले से लगभग 97 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह कंपनी अमेरिकी रक्षा विभाग और होमलैंड सुरक्षा विभाग को विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति करती है।
घटना के बाद अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो (ATF), होमलैंड सुरक्षा, और टेनेसी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

“यह हमारे समुदाय के लिए त्रासदी है”

मैकएवेन के मेयर ब्रैड रैचफोर्ड ने कहा, “यह हमारे समुदाय के लिए एक गहरी त्रासदी है।”
टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने कहा कि वह इस “दुखद घटना” की पूरी निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आसपास के क्षेत्र में कोई और खतरा नहीं है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories