Tue, Feb 10, 2026
15 C
Gurgaon

अनूपपुर: 22 दिन से 3 हाथियों का आतंक: पेड़ में रात बिता रहा बैगा युवक, घरों में तोड़फोड़ कर खा रहे राशन

अनूपपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मरवाही वन क्षेत्र से जिले के जैतहरी में वन क्षेत्र आए तीन हाथी लगातार ग्रामों में किसानो की फसलो व घरों में तोड़फोड कर खाने की सामग्री से पेट भर रहें हैं। इनमें दो हाथी 29 मार्च की रात से क्षेत्र में थे, जिनमें एक बड़ा और एक छोटा हाथी शामिल है। 5 अप्रैल को एक दांत वाला नर हाथी भी इनके साथ मिल गया।

गुरुवार-शुक्रवार रात हाथियों ने कुकुरगोंड़ा के कोसमटोला में झुमुकलाल के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। जहां घर में रखी खाने की सामग्री को अपना अहार बनाया। वर्तमान में तीनों हाथी धनगवां बीट के जंगल में हैं। यह क्षेत्र ग्राम पंचायत क्योटार के कुसुमहाई गांव से सटा हुआ हैं। वहीं वन विभाग ने दो गश्ती दल तैयार किए हैं जो ग्रामीणों की मदद से हाथियों पर लगातार नजर रख रहे हैं।

कुसुमहाई गांव के पास पाड़ाडोल में दऊवा बैगा नाम के युवक ने हाथियों के डर से वह अपना सामान पेड़ पर बांधकर और खाट चढ़ाकर रात वहीं बिताता है। वह शाम होते ही अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षा के लिए गांव के अन्य लोगों के घरों में भेज देता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories